बरेली: टीकाकरण के लिए दूसरे दिन भी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार । कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर निगम में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कैंप लगाकर कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण कराया। दूसरे दिन टीक लगाने के लिए नगर निगम परिसर में भीड़ लगी रही। कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन न होने से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। महामारी में …

बरेली,अमृत विचार । कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर निगम में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कैंप लगाकर कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण कराया। दूसरे दिन टीक लगाने के लिए नगर निगम परिसर में भीड़ लगी रही। कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन न होने से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

महामारी में नगर निगम के अन्य कर्मचारियों के साथ सफाई कर्मचारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इसे देखते हुए कोरोना योद्धाओं को संक्रमण से बचाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कैंप में बड़ी संख्या में कर्मचारियों का टीका लगाया गया।

कांउटर के बाहर भीड़ के चलते दो गज दूरी का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी कर्मचारियों को सौ फीसदी टीकाकरण नहीं हो जाता है, तब तक इस कैंप का आयोजन जारी रहेगा।

ये भी पढ़े-

बरेली: निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर बीडीओ ने जताई नाराजगी

संबंधित समाचार