बरेली: गली में स्लैप डालने पर भिड़े दो दुकानदार, एक घायल
बरेली, अमृत विचार। सड़क निर्माण के समय गली में स्लैप डालने के पीछे दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान एक बर्तन विक्रेता ने जूता विक्रेता के सिर में सरिया मार कर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ जूता विक्रेता बारादरी थाने पहुंचा। बारादरी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की …
बरेली, अमृत विचार। सड़क निर्माण के समय गली में स्लैप डालने के पीछे दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान एक बर्तन विक्रेता ने जूता विक्रेता के सिर में सरिया मार कर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ जूता विक्रेता बारादरी थाने पहुंचा। बारादरी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जोगी नबादा के रहने वाले ब्रह्मप्रकाश की चावल मंडी में ही जूता व चप्पल की दुकान है। उन्होंने बताया कि उनकी गली में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से गली में निकलने पर दिक्कत हो रही है। समस्या के अस्थाई समाधान के लिए उन्होंने गली में पहले पड़ी स्लैप डालकर आने-जाने का रास्ता बना दिया। बताया कि इस बात पर गली के दूसरे सिरे पर स्थित बर्तन विक्रेता यूसुफ व साहिल ने विवाद शुरू कर दिया और झगड़ा करने लगे।
जब विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की और सिर में किसी हथियार से वार कर दिया। सिर फटने के बाद खून से लथपथ जूता विक्रेता ब्रह्मप्रकाश बारादरी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और उनकी तहरीर पर बर्तन विक्रेता भाइयों यूसुफ व साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
