UP Election 2022: आज BJP में होगा सियासी शनिवार, अमित शाह और योगी के साथ कई और दिग्गज नेता करेंगे प्रचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री योगी राज्य के विभिन्न इलाकों में शनिवार को पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नड्डा बरेली, इटावा और औरैया में प्रचार करेंगे। वह सुबह 9:40 …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री योगी राज्य के विभिन्न इलाकों में शनिवार को पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नड्डा बरेली, इटावा और औरैया में प्रचार करेंगे। वह सुबह 9:40 बजे बरेली के बड़ा बाग हनुमान मंदिर में पूजन, दर्शन के साथ प्रचार अभियान की शुरुआत कर भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे।

इसके बाद नड्डा दोपहर सवा 12 बजे से एक बजे तक इटावा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इटावा क्लब में 2 बजे तक प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे तक इटावा में घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। प्रचार के अंतिम चरण में नड्डा 3 बजे औरैया में प्रभावी मतदाता संवाद में शिरकत करेंगे।

उनके अलावा अमित शाह सुबह 11:00 बजे मुजफ्फरनगर में प्रभावी मतदाता संवाद कर भाजपा उम्मीदवारों के लिये वोट मांगेंगे। दोपहर 12:50 बजे वह मुजफ्फरनगर के हनुमान चौक से भगत सिंह रोड तक घर-घर जनसम्पर्क करेंगे।

इसके बाद शाह दोपहर 02:10 बजे देवबंद में जनसंपर्क कर दिन में 03:15 बजे सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। शाम 04:20 बजे वह सहारनपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनसंपर्क करेंगे।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मेरठ में प्रचार करेंगी। वह दोपहर 12:00 बजे मेरठ के प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक कर शहर के रजमन बाजार में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगी। इसके बाद दोपहर 03:00 बजे मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक करेंगी और घर-घर जनसंपर्क करेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आज बागपत और गाजियाबाद में भाजपा उम्मीदवारों के लिये प्रचार करेंगे। वह दोपहर 01:20 बजे बागपत के बड़ौत में घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद दोपहर 02:45 बजे बागपत के छपरौली में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद कर सायं 04:10 बजे गाजियाबाद के मुरादनगर में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेगें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिजनौर की नगीना और नहटौर विधानसभाओं में और डॉ. दिनेश शर्मा मुरादाबाद और संभल में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे।

पढ़ें- UP Election 2022: गौरव भाटिया ने अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना, कहा- सपा ने अपने घोषणा पत्र के वादों को पूरा नहीं किया…

संबंधित समाचार