गोंडा: यूपी एसटीएफ ने किया दुर्दांत अपराधी को ढेर, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। जिले के परसपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद 50 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को मार गिराया। पुलिस उपाधीक्षक मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि एसटीएफ अम्बेडकर नगर जिले के रहने वाले ईनामी बदमाश विजय सिंह का पीछा करते करते गोण्डा जिले के परसपुर …

गोंडा। जिले के परसपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद 50 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को मार गिराया।

पुलिस उपाधीक्षक मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि एसटीएफ अम्बेडकर नगर जिले के रहने वाले ईनामी बदमाश विजय सिंह का पीछा करते करते गोण्डा जिले के परसपुर क्षेत्र पहुंच गयी थी। परसपुर क्षेत्र के पाण्डेपुरवा चौराहे के पास भाग रहे बदमाश ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ जवानों की गोली से बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने धर दबोचा।

घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कई मामलों में वांछित बदमाश के पास से बड़ी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद किये गये हैं।

पढ़ें- मुरादाबाद : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दवा लेकर घर लौट रहे थे मां-बेटा

संबंधित समाचार