रायबरेली: जहरीली शराब कांड में ठेकेदार के साथ प्रधान की भी थी मिलीभगत, जानें…
रायबरेली। पहाड़पुर शराब कांड में मुख्य आरोपित ठेका संचालक व सेल्समैन के साथ रसेहता गांव के प्रधान की मिलीभगत भी सामने आ रही है। एसपी ने भी इस बात को स्वीकार किया है ग्राम प्रधान मुख्य आरोपी है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। उसके पकड़े जाने पर पूरे प्रकरण की गुत्थी सुलझ जाएगी। …
रायबरेली। पहाड़पुर शराब कांड में मुख्य आरोपित ठेका संचालक व सेल्समैन के साथ रसेहता गांव के प्रधान की मिलीभगत भी सामने आ रही है। एसपी ने भी इस बात को स्वीकार किया है ग्राम प्रधान मुख्य आरोपी है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। उसके पकड़े जाने पर पूरे प्रकरण की गुत्थी सुलझ जाएगी। सूत्र बताते हैं कि प्रधान के गांव के ठेके से दो पेटी शराब पहाड़पुर भेजी गई थी, जिसके पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी।
जहरीली शराब पीने से हुई थी 12 लोगों की मौत
पहाड़पुर में विंडीज ब्रांड की जहरीली श राब पीने से 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लोगों का इलाज चल रहा है। मामले में एसओजी ने देसी शराब का ठेका संचालक व पूरे पोदराम निवासी धीरेंद्र सिंह व जमुलापुर निवासी राम प्रताप सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद रसेहटा के ग्राम प्रधान की संलिप्तता सामने आ रही है। ग्राम प्रधान फरार चल रहा है। पुलिस ने राम प्रताप को पकड़ कर जेल भेज दिया है, लेकिन धीरेंद्र से अभी पूछताछ जारी है।
पूछताछ में सेल्समैन राम प्रताप ने बताया कि ठेके पर विंडीज ब्रांड की श राब खत्म हो गई थी तो ठेकेदार ने रसेहता में संचालित ठेके से दो पेटी शराब मंगाई थी। ठेका रसेहता गांव के प्रधान केतन सिंह चलाते हैं। ठेका का लाइसेंस अरशद के नाम पर है। शुक्रवार को पुलिस ने प्रधान के घर छापा मारा, लेकिन केतन हाथ नहीं लगा। उसके घर से विंडीज ब्रांड की श राब मिलने की भी बात सामने आई है, लेकिन अफसर इसकी पुष्टि अभी नहीं कर रहे हैं।
रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
पुलिस अफसरों ने भी इस वारदात में संलिप्त लोगों पर रासुका और गैंगस्टर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। केतन की गिरफ्तारी के बाद ही इनके सिंडीकेट का पता चलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इधर से उधर की जाती है शराब
जहरीली शराब कांड के पीछे श राब की अदला-बदली भी कम जिम्मेदार नहीं है। देसी शराब की दुकानों में हर माह शराब की बिक्री का लक्ष्य दिया जाता है। नुकसान न हो, इसके लिए ठेकेदार आपस में सांठगांठ कर लेते हैं और एक-दूसरे से शराब की अदला-बदली कर लेते हैं। इसी से मिलावटी शराब का कारोबार भी फलता फूलता है।
शराब कांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं रसेहटा के ग्राम प्रधान की संलिप्तता भी सामने आ रही है। जिसकी धरपकड़ में पुलिस लगी हुई है।
श्लोक कुमार, एसपी
ये भी पढ़ें: गरमपानी: गांव तो छोड़िए श्मशान को जाने वाला रास्ता ही बदहाल
