अयोध्या: फोटोयुक्त पहचान पत्र बगैर भी होगा वैक्सीनेशन, कोविन पोर्टल पर हो रहा काम…
अयोध्या। फोटो युक्त पहचान पत्र के बिना अब तक जिन्हें कोरोना वैक्सीन नहीं लग सकी है उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब ऐसे लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगेगी जिनके पास किसी भी तरह का पहचान पत्र या आधार कार्ड वगैरह नहीं है। इसे लेकर शीघ्र ही कोविन पोर्टल पर भी नई …
अयोध्या। फोटो युक्त पहचान पत्र के बिना अब तक जिन्हें कोरोना वैक्सीन नहीं लग सकी है उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब ऐसे लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगेगी जिनके पास किसी भी तरह का पहचान पत्र या आधार कार्ड वगैरह नहीं है। इसे लेकर शीघ्र ही कोविन पोर्टल पर भी नई सुविधा विकसित की जा रही है। अब खानाबदोशों का भी वैक्सीनेशन करने का प्रयास किया जा रहा है।
बुधवार तक पोर्टल पर विकसित हो जाएगी नई सुविधा
सीएमओ डॉ. अजय राजा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संभवतः बुधवार तक पोर्टल पर यह नई सुविधा विकसित हो जाए। इसके लिए शासन की ओर से अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने और प्रचार के लिए निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया है कि 18 वर्ष आयु एवं इससे अधिक उम्र के ऐसे व्यक्ति जिनके पास व्यक्तिगत फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, एनपीआर स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज में से कोई भी दस्तावेज नहीं हैं उनका भी कोविड वैक्सीनेशन कराया जाएगा।
स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से बिना पहचान पत्र वालों का होगा वैक्सीनेशन
उन्होंने बताया कि बिना किसी उपयुक्त दस्तावेज वाले भिखारी, खानाबदोश, विभिन्न धर्मों के साधु संत, जेल और मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के कैदी, वृद्धाश्रम, पुनर्वास केन्द्र/शिविर में रहने वाले 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के पास कोई भी व्यक्तियों का टीकाकरण करने के लिए भारत सरकार द्वारा कोविन पोर्टल पर नई सुविधा विकसित की जा रही है।
इसके लिए ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए जिला विधिक प्राधिकरण के अलावा स्वयं सेवी संगठनों की भी मदद ली जाएगी। सभी सीएचसी पीएचसी के प्रभारियों और नोडल अधिकारी को भी बिना पहचान पत्र के कारण टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर टीकाकरण के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
गौरतलब हो कि अब तक बिना आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज के कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जा रही थी। खासकर बिना आधार कार्ड के लोगों का कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा था जिसके चलते भारी संख्या में लोग वैक्सीनेशन से वंचित हो रहे थे। अगर इस नई व्यवस्था को ठीक से अमल में लाया गया तो वंचितों को बड़ा लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें: सरकार बनी तो मनरेगा की तर्ज पर शहरी बेरोजगारी करेंगे खत्म : अखिलेश यादव
