99 प्रतिशत से ज्यादा वयस्कों को लग चुकी है वैक्सीन की पहली डोज : मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश की 99.18 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है और 68.18 प्रतिशत वयस्कों को डबल डोज दी जा चुकी है। उन्होंने इस पर संतोष व्यक्त करते हुये टीकाकरण में और तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश की 99.18 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है और 68.18 प्रतिशत वयस्कों को डबल डोज दी जा चुकी है। उन्होंने इस पर संतोष व्यक्त करते हुये टीकाकरण में और तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता की भी सहभागिता होगी इसलिये जल्द से जल्द सभी का वैक्सीनेशन कर दिया जाये।

मुख्यमंत्री योग ने शनिवार को कोविड प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि 25 करोड़ 68 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 90 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार दिनों-दिन कम होती जा रही है।

सभी 75 जिलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घबराने और परेशान होने की नहीं, सतर्कता और सावधानी की जरूरत है। लोगों को मास्क पहनने, टीकाकवर लेने और सोशल डिस्टेन्सिंग के लिए प्रेरित किया जाए। बचाव का यह सर्वाेत्तम प्राथमिक उपाय है। उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिये जारी विशेष सर्विलांस अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली में जिम मालिकों ने किया विरोध-प्रदर्शन, सरकार से की फिटनेस केंद्र खोले जाने की मांग

संबंधित समाचार