कन्नौज में हादसा, अयोध्या में खुशियां हुईं काफूर, दूल्हे के पिता व भाई समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कन्नौज में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो जाने के बाद अयोध्या में चल रही शादी की खुशियां काफूर हो गईं। शुक्रवार की शाम दिल्ली से बरात लेकर चली बस शनिवार की सुबह कन्नौज में हादसाग्रस्त हो गई, जिसमें दूल्हे के पिता व भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई, …

अयोध्या। कन्नौज में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो जाने के बाद अयोध्या में चल रही शादी की खुशियां काफूर हो गईं। शुक्रवार की शाम दिल्ली से बरात लेकर चली बस शनिवार की सुबह कन्नौज में हादसाग्रस्त हो गई, जिसमें दूल्हे के पिता व भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इधर, बरात के इंतजार में रहे लोगों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो सब सकपका गए।

अवध विश्वविद्यालय के पास स्थित एक कॉलोनी के निवासी के घर में बेटी की शादी 29 जनवरी को दिल्ली के मौजपुर निवासी देवेंद्र से फिक्स हुई थी। परिवारीजनों ने बताया कि बारात लेकर एक प्राइवेट बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए अयोध्या आ रही थी। सुबह करीब पौने चार बजे ड्राइवर को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित हो गई। कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र के मछैया गांव के पास ट्रक से टकरा गई।

यह भी पढ़ें:-टीईटी मामला: ठाणे में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार, इस मामले में अब तक 13 लोग हुए गिरफ्तार

घटना में दूल्हे के पिटा रामछेल, भाई रवि व गाजियाबाद के लोनी निवासी विजेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। गनीमत रही कि बस में सवार दूल्हे समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। इधर, लड़की पक्ष के घर में सन्नाटा छा गया। आनन-फानन में सभी रिश्तेदारों को सूचना दी गई। खबर है कि शादी दिन में ही तरंग के पास मैत्री मंडप लॉन में होनी थी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जुगाड़ू वाहनों पर चुनाव बाद होगी कार्रवाई, परिवहन विभाग कसेगा शिकंजा

संबंधित समाचार