उत्तराखंड: आचार संहिता के उल्लंघन पर उधमसिंह नगर के कद्दावर भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में रिटर्निंग ऑफिसर रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने भाजपा के उम्मीदवार अरविंद पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गदरपुर निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अरविंद पांडेय बिना अनुमति के भुड्डी धर्मशाला में लगभग 300 लोगों को संबोधित कर रहे थे। जबकि अनुमति …

गदरपुर, अमृत विचार। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में रिटर्निंग ऑफिसर रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने भाजपा के उम्मीदवार अरविंद पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

गदरपुर निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अरविंद पांडेय बिना अनुमति के भुड्डी धर्मशाला में लगभग 300 लोगों को संबोधित कर रहे थे। जबकि अनुमति शाम पांच से छह बजे के बीच बैठक करने की दी गई थी, लेकिन इन्होंने तय समय सीमा से पहले कार्यक्रम किया था। इस पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पाण्डेय से 24 घंटों के भीतर जवाब मांगा है।

संबंधित समाचार