अयोध्या में ठंड का कहर जारी, कोहरे व गलन से जीना हुआ दुश्वार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में ठंड का प्रकोप शानिवार को भी जारी रहा। सुबह कोहरे के साथ गलन का असर रहा। सुबह-सुबह सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन नजर आए। मौसम विभाग का मानना है अयोध्या में अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कोहरा छाए रहने की संभावना रहेगी। सर्दी अपना सितम बरपाती रहेगी। शनिवार की दोपहर …

अयोध्या। जिले में ठंड का प्रकोप शानिवार को भी जारी रहा। सुबह कोहरे के साथ गलन का असर रहा। सुबह-सुबह सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन नजर आए। मौसम विभाग का मानना है अयोध्या में अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कोहरा छाए रहने की संभावना रहेगी। सर्दी अपना सितम बरपाती रहेगी।

शनिवार की दोपहर धूप ने लोगों को थोड़ा गर्माहट का अहसास कराया। दोपहर के समय बाजारों, पार्कों में लोगों की भीड़ देखी गयी। बच्चे और क्रिकेट प्रेमी मैदानों में क्रिकेट खेलते देखते गए। दोपहर में धूप के बीच बफीर्ली हवाओं ने भी लोगों को ठंड महसूस कराया।

मौसम विभाग का मानना है अभी ठंड से कुछ दिन और राहत मिलती नहीं दिख रही है। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी: विजय बहुगुणा के बिगड़े बोल, बोले- लालकुआं बनेगा हरीश रावत की राजनीतिक मौत का कुआं

ठंड का कृषि और असर

ठण्ड बढ़ने के साथ गेहूं की फसल को अधिक लाभ मिल सकता है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना जहां इस मौसम में गेहूं की फसलों को फायदा होगा वहीं अन्य फसलों जैसे सरसों की फसल को माहू कीट, आलू की फसल में झुलसा रोग और अरहर की फसल पर फली छेदक कीट का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

बता दें कि पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यूपी में ठंड के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब समुदाय को हो रही है। कड़ाके की ठंड और कोहरे से हादसों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़ें: 

हल्द्वानी: दो फीट की पटरियों पर दौड़ता था यह इंजन, लकड़ियों की ढुलाई के आता था काम

संबंधित समाचार