विधानसभा चुनाव बाद होंगी पॉलिटेक्निक की परीक्षाएं
लखनऊ। पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर की परीक्षाएं अब विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित की जायेगी। परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी लेकिन 20 जनवरी से प्रस्तावित परीक्षाओं को टाला गया था, ऐसे में प्राविधिक शिक्षा परिषद ने शासन से परीक्षाओं को लेकर सुझाव मांगा था, जिसके बाद ये स्थिति साफ हो गयी …
लखनऊ। पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर की परीक्षाएं अब विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित की जायेगी। परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी लेकिन 20 जनवरी से प्रस्तावित परीक्षाओं को टाला गया था, ऐसे में प्राविधिक शिक्षा परिषद ने शासन से परीक्षाओं को लेकर सुझाव मांगा था, जिसके बाद ये स्थिति साफ हो गयी कि परीक्षाएं चुनाव बाद आयोजित होंगी।
प्राविधिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों ने बताया कि अगर परीक्षाएं होती भी तो विधान सभा चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगने और कोरोना संक्रमण के बीच समस्याएं भी उत्पन्न होती। परिषद के सचिव सुनील कुमार सोनकर ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हैं अब 15 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी, शासन ने भी इस तिथि पर मोहर लगा दी है।
पॉलिटेक्निक संस्थानों आनलाइन पढ़ाई के संसाधन नहीं
वहीं दूसरी ओर सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में आनलाइन पढ़ाई के संसाधन नहीं हैं, ऐसे में छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। छात्रों ने बताया कि आनलाइन पढ़ाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है।
यह भी पढ़ें:-शराबबंदी कानून की सफलता के लिए शिक्षकों की सेवा लेने के बिहार सरकार के कदम का विरोध
24 जून से होंगी प्रैक्टिकल की परीक्षाएं
पॉलिटेक्निक में 2022 की सम सेमेस्टर प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जून से कराई जाएंगी। वेबसाइट पर शैक्षिक कैलेंडर अपलोड कर दिया गया है। शैक्षिक कैलेंडर के सम्बंध में फैसला परिषद सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि प्रत्येक सेमेस्टर में न्यूनतम 90 प्रभावी शैक्षणिक दिन होने का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: आप ने जारी की 40 प्रत्याशियों की 5वीं सूची, योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विजय
