सीतापुर: 42 एटीएम कार्ड के साथ दबोचा गया हिस्ट्रीशीटर
सीतापुर। सिधौली कोतवाली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 42 एटीएम कार्ड, स्मैक आदि के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल रवाना कर दिया है। सिधौली पुलिस का कहना है कि इलाके में बिसवां चौराहे के पास स्थित एक बैंक के एटीएम बूथ से …
सीतापुर। सिधौली कोतवाली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 42 एटीएम कार्ड, स्मैक आदि के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल रवाना कर दिया है। सिधौली पुलिस का कहना है कि इलाके में बिसवां चौराहे के पास स्थित एक बैंक के एटीएम बूथ से नैमिषारण्य इलाके के औरंगाबाद निवासी मनोज शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
उसके कब्जे से 42 अदद एटीएम कार्ड, 16 ग्राम अवैध स्मैक, एक अदद तमंचा 12 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद की गई है। अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसको पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई महेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी ओमवीर, अजीत, हर्षित, दुष्यंत, गौतम व सचिन चौधरी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त को संबंधित मामले में जेल रवाना कर दिया गया है।
