लखनऊ: बस अड्डों के टिकट काउंटर बंद होने से यात्री हो रहे परेशान, यह रही वजह…
लखनऊ। लखनऊ के साथ ही प्रदेश भर के बस अड्डों के टिकट काउंटर पर यात्रियों के टिकट नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे में एडवांस और तत्काल टिकटों की बिक्री भी बंद हो गई है। ऑनलाइन टिकटों की भी बुकिंग बंद होने से यात्री एडवांस टिकटों के लिए बस अड्डों के चक्कर लगाने को मजबूर …
लखनऊ। लखनऊ के साथ ही प्रदेश भर के बस अड्डों के टिकट काउंटर पर यात्रियों के टिकट नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे में एडवांस और तत्काल टिकटों की बिक्री भी बंद हो गई है। ऑनलाइन टिकटों की भी बुकिंग बंद होने से यात्री एडवांस टिकटों के लिए बस अड्डों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्री रोडवेज बसों को प्राथमिकता देते हैं। अब रोडवेज बसों में भी एडवांस बुकिंग न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस चालक या परिचालक के पास पहुंच कर उन्हें अपने टिकटों की बुकिंग करानी पड़ रही है।
ये भी पढ़ें:
सहायक शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के 6800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
अगले आदेश तक बंद कर दी गई टिकट की बिक्री
राजधानी के आलमबाग बस टर्मिनल और कैसरबाग बस अड्डे पर बने काउंटर से टिकटों की बिक्री अगले आदेश तक बंद कर दी गई है। इसके लिए नोटिस भी लगा दी गई है। परिवहन निगम मुख्यालय के अधिकारी बताते है कि बंगलौर और मुंबई से सर्वर में बदलाव किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के अनुसार परिवहन निगम के सर्वर में बदलाव किया जा रहा है। इसलिए टिकटों की बिक्री बंद है। उम्मीद है कि एक फरवरी से ऑनलाइन और काउंटर से यात्री बसों के सीटों की बुकिंग फिर से शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:
लखनऊ: राजधानी में कोरोना संक्रमण दर में आई कमी, 1705 आए नए संक्रमित…
