रामपुर: रिटायर्ड डाक कर्मी के पुत्र की सड़क हादसे में मौत
बिलासपुर/रामपुर, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी रिटायर्ड डाक कर्मचारी मुकेश कुमार गुप्ता के तीस वर्षीय पुत्र हनी गुप्ता की बरेली से लौटते समय हाईवे पर मीरंगज के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ।परिजनों के मुताबिक हनी बरेली से अपनी दवाई लेकर …
बिलासपुर/रामपुर, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी रिटायर्ड डाक कर्मचारी मुकेश कुमार गुप्ता के तीस वर्षीय पुत्र हनी गुप्ता की बरेली से लौटते समय हाईवे पर मीरंगज के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
यह हादसा बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ।परिजनों के मुताबिक हनी बरेली से अपनी दवाई लेकर बाइक द्वारा घर लौट रहे थे।रास्ते में सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं,इस हादसे के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।मृतक हनी किसी प्राईवेट कंपनी में नौकरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी व एक चार साल का बच्चा भी है।
