लखनऊ: चुनाव को देखते हुए बाहर से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग करेगा परिवहन विभाग…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग के आदेश जारी किए हैं। इन वाहनों से अवैध शराब की तस्करी रोकने के साथ ही ऐसी धनराशि पर भी नजर रखना है जिसका उपयोग चुनाव में गैर कानूनी ढंग से किया जा सकता है। परिवहन विभाग ने …

लखनऊ। प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग के आदेश जारी किए हैं। इन वाहनों से अवैध शराब की तस्करी रोकने के साथ ही ऐसी धनराशि पर भी नजर रखना है जिसका उपयोग चुनाव में गैर कानूनी ढंग से किया जा सकता है। परिवहन विभाग ने यह आदेश प्रदेश भर के आरटीओ ऑफिस को भेज दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार राजधानी के साथ ही प्रदेश के सभी एक्सप्रेस वे पर वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

ट्रक से लेकर एसयूवी तक पर रहेगी विभाग की नजर

परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रदेश भर में वाहनों की सघन चेकिंग के आदेश जारी किए हैं। ऐसे वाहनों की विशेष जांच के आदेश दिए हैं जो अन्य प्रदेशों से आ रहे हैं। इनमें ट्रक से लेकर एसयूवी तक के वाहनों की जांच पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान शराब की तस्करी बढ़ गई है।

इसके साथ ही बिना लिखत-पढ़त के बड़ी मात्रा धनराशि भी यहां पहुंचाई जा सकती है। ऐसे में इन दोनों ही मामलों पर विशेष सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि चेकिंग दौरान आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल की भी सहायता ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि बाहर के वाहनों के साथ ही स्थानीय वाहनों पर भी नजर रखी जानी है। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अवश्य की जाए। उन्होंने चुनाव तक प्रवर्तन दस्तों में तैनात अधिकारियों के अवकाश भी रद्द कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: बस अड्डों के टिकट काउंटर बंद होने से यात्री हो रहे परेशान, यह रही वजह…

संबंधित समाचार