10 मार्च को भाजपा सरकार का पतन होना तय: प्रमोद तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्व राज्यसभा सांसद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि 10 मार्च को भाजपा सरकार का पतन होना तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में शायद यह पहली बार हो रहा है कि जब विधान सभा के सामान्य निर्वाचन हो रहे हों, तो उस समय विधान परिषद की 36 सीटों के …

लखनऊ। पूर्व राज्यसभा सांसद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि 10 मार्च को भाजपा सरकार का पतन होना तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में शायद यह पहली बार हो रहा है कि जब विधान सभा के सामान्य निर्वाचन हो रहे हों, तो उस समय विधान परिषद की 36 सीटों के चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई हो।

विधान परिषद के स्थानीय निकाय के चुनाव होना यह दर्शाता है कि भाजपा की समझ में अब अच्छी तरह आ चुका है कि उसका पतन होना निश्चित है और इसीलिये वह 10 मार्च के पहले विधान परिषद के स्थानीय निकाय के चुनाव सम्पन्न करा लेना चाहती है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: चुनाव को देखते हुए बाहर से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग करेगा परिवहन विभाग…

संबंधित समाचार