लखीमपुर-खीरी: अनुराग सारथी समते अन्य लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। नामांकन कराने जाते समय नारेबाजी करना मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के पुलिस के रोकने पर नारेबाजी करना एक्शन पार्टी के प्रत्याशी अनुराग सारथी को महंगा पड़ गया। सदर कोतवाली पुलिस ने जेल गेट चौकी इंचार्ज की तहरीर पर अनुराग सारथी व उनके समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार सहिंता व कोविड नियमों के उल्लंघन …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। नामांकन कराने जाते समय नारेबाजी करना मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के पुलिस के रोकने पर नारेबाजी करना एक्शन पार्टी के प्रत्याशी अनुराग सारथी को महंगा पड़ गया। सदर कोतवाली पुलिस ने जेल गेट चौकी इंचार्ज की तहरीर पर अनुराग सारथी व उनके समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार सहिंता व कोविड नियमों के उल्लंघन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मूलरूप से जनपद सीतापुर निवासी अनुराग सारथी को एक्शन पार्टी ने मोहम्मदी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है। शुक्रवार को अनुराग एक कार से नामांकन करने कलक्ट्रेट जा रहे थे। कचहरी रोड तिराहा पर पुलिस पुलिस ने दोपहर करीब 12ः40 बजे निकले अनुराग सारथी की कार को रोक लिया। पुलिस का आरोप है कि कार को राकेते ही आगे बैठे अनुराग सारथी व अन्य कार सवारों ने नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही गाड़ी सहित नामांकन परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह उग्र हो गए और अपने साथियों के साथ नारेबाजी करने लगे।

पुलिस ने इस कृत्य को चुनाव आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन माना है। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात जेल गेट चौकी इंचार्ज बाबूराम की तहरीर पर एक्शन पार्टी के प्रत्याशी अनुराग सारथी और अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 व 171-एफ के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

क्या है धारा 171-एफ
कानून के जानकारों ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति चुनाव कार्य में हस्तक्षेप करता है, जिससे चुनाव कार्य प्रभावित होता है। साथ ही यदि कोई भे। बदलकर किसी व्यक्ति के साथ आवेदन करता है या मत देता है या असम्म्यक असर डालने या प्रतिरूपण का अपराध करेगा तो वह धारा 171 एफ के अपराध का दोषी होगा। यह जमनातीय अपराध है। एक वर्ष तक का कारावास, जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है।

जिले में चुनाव आचार सहिंता का यह पांचवा मामला
विधानसभा चुनाव 2022 में जिले में चुनाव आचार सहिंता के मामले लगातार दर्ज हो रहे हैं। जनवरी से अब तक पांच मामले दर्ज हो चुके हैं। पहला मामला थाना निघासन पुलिस ने सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा के खिलाफ दर्ज किया था। इसके बाद थाना फूलबेहड़ में गोला के भाजपा विधायक भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरि, सदर कोतवाली में शहर निवासी भाजपा नेता आशुतोष वर्मा, धौरहरा में भाजपा प्रत्याशी विनोद शंकर अवस्थी के खिलाफ चुनाव आचार सहिंता व कोविड उल्लंघन का मामला दर्ज हो चुका है। शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस ने एक्शन पार्टी के प्रत्याशी अनुराग सारथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे जिले मेंअब तक पांच मामले दर्ज हो चुके हैं।

संबंधित समाचार