बरेली: शहर में लगे जाम में फंसकर वाहन सवार हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर में शनिवार को भी जगह-जगह जाम लगा। जाम में फंसकर वाहन सवार काफी परेशान हुए। पटेल चौक पर कई घंटे तक ट्रैफिक रेंगता रहा। वहीं चौकी चौराहा और शहामतगंज में जाम लगने से भी परेशानी हुई। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने के लिए जूझती रही। शहर में सड़कों पर हो रहे काम …

बरेली,अमृत विचार। शहर में शनिवार को भी जगह-जगह जाम लगा। जाम में फंसकर वाहन सवार काफी परेशान हुए। पटेल चौक पर कई घंटे तक ट्रैफिक रेंगता रहा। वहीं चौकी चौराहा और शहामतगंज में जाम लगने से भी परेशानी हुई। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने के लिए जूझती रही।

शहर में सड़कों पर हो रहे काम की वजह से राहगीरों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पटेल चौक पर निर्माण कार्य के चलते कइ घंटे तक जाम लगा रहा। वही नामांकन पत्र की जांच के लिए दामोदर पार्क के पास बैरियर लगाकर रास्ता बंद होने से पोस्टमार्टम रोड, चौपुला रोड पर भी जाम लगा रहा।

इसके अलावा गांधी उद्यान रोड, नॉवल्टी चौराहा पर जाम में वाहन रेंगते रहे। इसके अलाावा बदायूं रोड पर भी दो निर्माण कार्य हो रहे हैं। इस कारण पूरे शहर में जाम की समस्या बनी हुई है। सड़कों की खुदाई के चलते वाहन रेंगते नजर आए। यातायात पुलिस को भी जाम खुलवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें-

बरेली: घटने लगा संक्रमितों का ग्राफ, 100 मरीज ही संक्रमित

संबंधित समाचार