रामपुर: होटल में आग लगने से पचास हजार का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित होटल में आग लग जाने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।उसके बाद लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।आग लगने से पचास हजार का माल जलकर राख हो गया। …

रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित होटल में आग लग जाने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।उसके बाद लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।आग लगने से पचास हजार का माल जलकर राख हो गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी सुमित भाटिया की हामिद गेट के पास होटल है।वह रोजाना की तरह शु्क्रवार रात को होटल बंद करके घर चला गया था।शनिवार सुबह को अचानक से होटल से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी मिलने के बाद होटल स्वामी भी आ गया। उसके बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।आग लगने से पचास हजार का नुकसान होना बताया गया है।

संबंधित समाचार