बरेली: पिता व भाई की मौत के बाद ताऊ पर संपत्ति कब्जाने का आरोप
बरेली, अमृत विचार। युवती के पिता व भाई की मौत के बाद उसके ताऊ व तहेरे भाई ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर संपत्ति पर कब्जा कर लिया। युवती ने कागजों पर किए गए हस्ताक्षरों की जांच कराई तब जालसाजी की बात सामने आई। विरोध पर युवती के ताऊ ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। शिकायत …
बरेली, अमृत विचार। युवती के पिता व भाई की मौत के बाद उसके ताऊ व तहेरे भाई ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर संपत्ति पर कब्जा कर लिया। युवती ने कागजों पर किए गए हस्ताक्षरों की जांच कराई तब जालसाजी की बात सामने आई। विरोध पर युवती के ताऊ ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी प्रिया गुप्ता ने बताया कि उनके पिता व इकलौते भाई की मौत हो चुकी है। इज्जतनगर योजना-2 में उनके पिता की एक दुकान है। पिता व भाई की मौत के बाद वह संपत्ति की इकलौती वारिस है। आरोप है कि उनके ताऊ व तहेरे भाई ने दुकान का फर्जी किरायानामा तैयार कर दुकान पर कब्जा कर लिया। किरायानामा पर उनके भाई अभिषेक गुप्ता के हस्ताक्षर थे। फॉरेंसिक लैब में जब उन्होंने हस्ताक्षर की जांच कराई तो वह फर्जी निकले।
उन्होंने ताऊ से अवैध कब्जे का विरोध किया। आरोप है कि इस पर ताऊ ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़िता ने प्रेमनगर पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पिछले तीन माह से पुलिस थाने के चक्कर काटने के बाद युवती ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है।
