बरेली: प्रशिक्षण में 28 माइक्रो आब्जर्बर रहे अनुपस्थित
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया के मद्देनजर आयोजित प्रशिक्षण में सभी विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त माइक्रो आब्जर्बर को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को संजय कम्युनिटी हॉल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी को ईवीएम मशीनों की कार्यविधि ओर मशीनों के पुर्जों से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान 28 लोग अनुपस्थित और 690 …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया के मद्देनजर आयोजित प्रशिक्षण में सभी विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त माइक्रो आब्जर्बर को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को संजय कम्युनिटी हॉल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी को ईवीएम मशीनों की कार्यविधि ओर मशीनों के पुर्जों से संबंधित जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान 28 लोग अनुपस्थित और 690 कार्मिक उपस्थित रहे। जबकि कुल 718 लोगों को सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए बतौर माइक्रो आब्जर्बर नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में थ्योरी और प्रयोगात्मक तरीकों से मास्टर प्रशिक्षक लोगों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके लिए बाकायदा कार्मिकों को कक्षाओं में ब्लैकबोर्ड ओर बुकलेट के जरिए जानकारी दी जा रही है।
मुख्य रूप से ईवीएम मशीन को संचालित करने और उसमें फीड डाटा को सुरक्षित रखने के बारे में विस्तृत तरीके से बताया गया। इस दौरान प्रशिक्षण लेने आए सभी कार्मिकों को कोरोना की बूस्टर डोज दी गई। प्रशिक्षण में बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नबाबगंज, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, बरेली, बरेली कैंट और आंवला विधान सभा के लिए नियुक्त माइक्रो आव्जर्बर को प्रशिक्षण दिया गया।
