आज का राशिफल। 30 जनवरी,2022
मेष आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में आप रुचि ले सकते हैं। उच्च शिक्षा में बड़ा शानदार प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद काम तेजी से गति पकड़ेंगे। सेहत में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। वृष आज आकस्मिक धन हानि होने के योग बन रहे हैं। व्यस्तता के बावजूद अपने काम पर …
मेष
आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में आप रुचि ले सकते हैं। उच्च शिक्षा में बड़ा शानदार प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद काम तेजी से गति पकड़ेंगे। सेहत में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
वृष
आज आकस्मिक धन हानि होने के योग बन रहे हैं। व्यस्तता के बावजूद अपने काम पर ध्यान दें। किसी से व्यर्थ में न उलझें। दूसरों के काम में टोंका-टांकी करना उचित नहीं है। अपना चरित्र अच्छा रखें। दैनिक आय में कमी आ सकती है।
मिथुन
आज व्यवसाय में बड़ा लाभ व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य सुख का भरपूर आनंद लेंगे। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बितायेंगे। बहुप्रतीक्षित कार्यों में टालमटोल न करें।
कर्क
आज आप प्रतिस्पर्धियों के सामने बचाव के मूड में रहेंगे। आलस्य के कारण महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। ननिहाल पक्ष में किसी परिजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लोन और उधारी के मामले विवादों का रूप ले सकते हैं।
सिंह
आज व्यापारिक संबंधों में गर्मजोशी बढ़ेगी। प्रेमी जन को आप अपने व्यवहार से कुछ ‘स्पेशल’ महसूस करायेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। सहकर्मियों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। भाई-बन्धुओं के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
कन्या
आज नई परियोजनाओं में रुकावटें आ सकती हैं। निजी संबंधों में भावनात्मक लगाव कम हो सकता है। अपनी जीवनशैली पर आप काफी ध्यान देंगे। स्वादिष्ट भोजन व मंहगे उत्पादों का प्रयोग आपको मानसिक संतोष की अनुभूति करायेगा।
तुला
आज बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कुशल वाक्चातुर्य से महत्वपूर्ण परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। किसी उत्सव में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिल सकता है। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।
वृश्चिक
आज आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई बड़ा निवेश न करें। अधिकारी वर्ग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। जोड़ों में दर्द व खिंचाव की समस्या हो सकती है। दूसरों की आलोचना करने से आपको बचना चाहिए।
धनु
आज आर्थिक उलझनों का निवारण होगा। आपकी इच्छाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। मित्र आपकी सहायता करने का प्रयास करेंगे। फ़िल्म उद्योग से जुड़े लोगों का भाग्य खुल सकता है। अचानक बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं।
मकर
आज प्रेम संबंधों को लेकर भावुक हो सकते हैं। मन में अप्राकृतिक और अव्यवहारिक विचारों का जमावड़ा लगा रहेगा। आज किसी महत्वपूर्ण काम में हांथ न डालें। नए कपल्स आज काफी रंगीन मूड में हो सकते हैं। आज किसी से भी वादा करने से बचें।
कुंभ
आज फार्मा और फ़िल्म इण्डस्ट्री से जुड़े लोगों की बिक्री में बंपर बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध को वैवाहिक स्वरूप भी दे सकते हैं। गुप्त शत्रुओं का षड्यंत्र एक्सपोज होगा। आज अपने परिजन व दोस्तों के साथ समय बितायें।
मीन
आज ऐश्वर्य के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। यात्रा काफी शुभ व मंगलमय रहने वाली है। लोग आपके व्यवहार व सिद्धान्तों से प्रभावित रहने वाले हैं। छोटे बच्चों की पढ़ाई को लेकर माता-पिता चिन्तित हो सकते हैं। रेस्टोरेंट व होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।
