यूपी चुनाव 2022: अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार अपर्णा!…जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। एक तरफ जहां सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें कड़ी टक्कर देने का भी मन बना लिया …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। एक तरफ जहां सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें कड़ी टक्कर देने का भी मन बना लिया है और सपा प्रमुख के खिलाफ कोई और नहीं, बल्कि उनके छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ही मैदान में उतर सकती हैं।

दरसअल भाजपा में शामिल हुई मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी कहेगी तो वो मैनपुरी की करहल सीट से भी चुनाव लड़ेंगी। लखनऊ कैंट में लोगों की सेवा कर रही हूं। अगर पार्टी कहेगी तो अखिलेश भैया के खिलाफ भी चुनाव लड़ूंगी। पार्टी तय करेगी कि मुझे क्या करना है।

दरसअल अभी तक भाजपा ने की करहल सीट से किसी को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। जबकि कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव व बीएसपी ने कुलदीप नारायण को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अब चर्चा है कि भाजपा अपर्णा यादव को अखिलेश के खिलाफ टिकट दे सकती है।

एक चैनल के कार्यक्रम में अपर्णा ने कहा कि सपा छोड़कर भाजपा में आने से मेरे ससुर मुलायम सिंह यादव नाराज नहीं है और उन्होंने मुझे आशीर्वाद भी दिया। वहीं चाचा शिवपाल यादव पर अपर्णा ने कहा कि उन्होंने मुझे हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है। लेकिन आज वह नसीहत दे रहे हैं। अगर खुद यह बातें मानते तो अपनी अलग पार्टी नहीं बनाते।

यह भी पढ़ें:-भारत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में मिले 2.34 लाख नए मरीज, 893 संक्रमितों की मौत

संबंधित समाचार