बहराइच: ट्रक व ट्रैक्टर में हुई जोरदार टक्कर, तीन घायल
बहराइच। लखीमपुर नानपारा मार्ग पर रात में ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सड़क पर गन्ना बिखरने से जाम लग गया। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गन्ना लदे ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्राली …
बहराइच। लखीमपुर नानपारा मार्ग पर रात में ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सड़क पर गन्ना बिखरने से जाम लग गया। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गन्ना लदे ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्राली से आमने सामने भीषण एक्सीडेंट हो गया। भीषण हादसे में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार गन्ने से भरी ट्रक लखीमपुर खीरी की तरफ जा रही थी। ईट खाली करके आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रक चालक केशव राम निवासी गायघाट ट्रक के पलटने से ट्रक में ही फंस गया था। पुलिस एवं राहगीरों ने निकालकर एम्बुलेंस में लादा और घायल ट्रैक्टर चालक स्वराज वर्मा निवासी रायबोझा और एक अन्य को एम्बुलेंस से सीएचसी मोतीपुर भेजा।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोतीपुर थानाध्यक्ष ब्रिजानन्द सिंह ने बताया राहगीरों से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर घायलों अस्पताल भेजवाया है। ट्रक में लदे गन्ने के हाईवे पर बिखर जाने के कारण हाईवे पर लम्बी लगे जाम को रास्ता खाली आवागमन सुचारू किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-चुनावी जंग : इस बार हर सीट पर रोमांचक होगा मुकाबला, सभी दलों ने अपने हिसाब से बनाईं रणनीतियां
