हरदोई: विधायकों के विज्ञापन पोस्टर में चमचमाती सड़कें, धरातल पर अथाह गड्ढे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि भाजपा के उम्मीदवार अपने चुनावी पोस्टरों में कंप्यूटराइज्ड सड़कों को दिखाकर विकास का दम्भ भर रहे है और जनता के बीच वोट मांग रहे हैं। चुनाव के दौरान जनता से छल करने …

हरदोई। भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि भाजपा के उम्मीदवार अपने चुनावी पोस्टरों में कंप्यूटराइज्ड सड़कों को दिखाकर विकास का दम्भ भर रहे है और जनता के बीच वोट मांग रहे हैं। चुनाव के दौरान जनता से छल करने के लिए नाकाम एमएलए मैदान में उतर चुके हैं।

हम बात कर रहे हैं सांडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रभाष कुमार की, जिन्हें सत्ता की मलाई काटते 5 वर्षों में शायद ही क्षेत्र में देखा गया हो। क्षेत्र की अनदेखी के कारण सांडी क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल हो गया। सांडी- बघौली मार्ग की बात करें या फिर बघौली प्रतापनगर मार्ग की। तालाब बन चुकी हैं, जिस कारण नागरिकों ने सड़कों पर धान तक लगाए पर विधायक की सत्ता में रहते हुए नागरिकों की पीड़ा सुनने नही पहुंचें।

चूंकि अब चुनाव है तो एक बार फिर सत्ता की चासनी के लिए विधायक जी जनता की आंखों में धूल झोकते हुए चुनावी पोस्टरों में कंप्यूटराइज्ड सड़कों को विकास बताकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जनप्रतिनिधि इस क्षेत्र के लिए कलंक हैं। क्षेत्रीय विधायक को यहां के लोग फूटी आंखों नही देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:-चुनावी जंग : इस बार हर सीट पर रोमांचक होगा मुकाबला, सभी दलों ने अपने हिसाब से बनाईं रणनीतियां

संबंधित समाचार