बरेली: अखिलेश सरकार बनाने के सपने न देखे, बीजेपी नहीं होने देगी पूरा- केशव मौर्य
बरेली, अमृत विचार। सपा मुखिया प्रदेश में सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं। मुंगेरीलाल का उनका यह हसीन सपना बीजेपी पूरा नहीं होने देगी। 2017 और 2019 में सभी दल मिलकर भी भाजपा को रोक नहीं पाए तो अब भी रोक नहीं पाएंगे। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें लेकर फिर से सरकार बनाने जा …
बरेली, अमृत विचार। सपा मुखिया प्रदेश में सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं। मुंगेरीलाल का उनका यह हसीन सपना बीजेपी पूरा नहीं होने देगी। 2017 और 2019 में सभी दल मिलकर भी भाजपा को रोक नहीं पाए तो अब भी रोक नहीं पाएंगे। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें लेकर फिर से सरकार बनाने जा रही है। ये बात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।
बरेली में भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा अखिलेश सोच रहे हैं कि वे भ्रष्टाचारियों और गुण्डों के बल पर सरकार बनाएंगे तो जनता होने नहीं देगी। जनता जातिवाद से ऊपर उठ कर विकासवाद की ओर चल पड़ी है। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा सरकार में जनता को बिजली नहीं मिलती थी। बिजली के तारों पर कपड़े सुखाए जाते थे।
अब प्रदेश में बिजली की कमी नहीं है। अब वे जनता को लालच दे रहे हैं कि सत्ता में आएंगे तो बिजली फ्री देंगे। ऐसा कहकर वे जनता के साथ मजाक कर रहे है। कहा उस पार्टी में अपराधियों भ्रष्टचारियो और गुण्डों के गिरोह के अलावा कुछ नहीं बचा है। जनता ने सपा की साइकिल पंचर कर दी है। इससे वे बौखला गए हैं। बीएसपी कहीं है नहीं। फूल खुशहाली का प्रतीक है और जनता फिर से भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा बीजेपी ने पिछले चुनाव से पूर्व किसानो के कर्ज को माफ करने का वायदा किया था। सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का कर्ज माफ किया। किसानो की उपज की तीन गुना खरीद की। गन्ना किसानों का सपा सरकार ने 12 हजार करोड़ का बकाया छोड़ा था। उससे ज्यादा एक लाख 60 हजार करोड़ का भुगतान किया।
डिप्टी सीएम ने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था की जनता भी तारीफ कर रही है। सरकार बीजेपी ही बनाने जा रही है। वार्ता के समय मेयर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष डॉ. के एम अरोड़ा, कैंट प्रत्याशी संजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े-
मन की बात: पीएम मोदी बोले- भ्रष्टाचार एक ऐसी चीज है जो किसी भी देश को खोखला कर सकता है
