तेलंगाना में कार दुर्घटना में चार की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। तेलंगाना के करीमनगर कस्बे में कमान इलाके में रविवार को सड़क के किनारे स्थित एक झोपड़ी के तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने पर चार महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गईं। मृतकों की पहचान फरीदा, सुनीता, ललिता और ज्योति के रूप में की गयी है। ज्योति की …

हैदराबाद। तेलंगाना के करीमनगर कस्बे में कमान इलाके में रविवार को सड़क के किनारे स्थित एक झोपड़ी के तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने पर चार महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गईं। मृतकों की पहचान फरीदा, सुनीता, ललिता और ज्योति के रूप में की गयी है। ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि अन्य तीन घायलों की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। फिलहाल, सभी घायलों को करीमनगर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। कार सवार चालक समेत उसमें सवार चारों युवक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें-

कोलकाता हवाई अड्डे के पास एएआई की 11 एकड़ जमीन पर झुग्गीवासियों का अतिक्रमण

 

संबंधित समाचार