RRB NTPC Result Controversy: छात्रों के प्रदर्शनों के बीच NTPC ने रेलवे को पत्र लिखा पत्र, कहा…
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के विवाद को लेकर परेशानी में आ चुकी है। इस परेशानी को दूर करने के लिए अब रेलवे को पत्र लिखा है। पत्र में बोर्ड द्वारा आयोजित ‘गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC)’ की परीक्षा का नाम बदलने का अनुरोध किया है। दरअसल, …
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के विवाद को लेकर परेशानी में आ चुकी है। इस परेशानी को दूर करने के लिए अब रेलवे को पत्र लिखा है। पत्र में बोर्ड द्वारा आयोजित ‘गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC)’ की परीक्षा का नाम बदलने का अनुरोध किया है।
दरअसल, रेलवे की परीक्षा के संक्षिप्त नाम के लिए एनटीपीसी रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। एनटीपीसी नाम का इस्तेमाल राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के लिए किया जाता है।
गौरतलब है कि रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के आरंभिक चरण में अभ्यर्थियों की छंटनी को लेकर काफी विवाद हो रहा है और इसके खिलाफ पिछले एक सप्ताह से छात्र प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-
अपने देश में बने टीके पर लोगों का भरोसा ‘हमारी बहुत बड़ी ताकत’ है: पीएम मोदी
