कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूकंप के हल्के झटके किए गए महसूस, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गयी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गयी। केएसएनडीएमसी के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर महसूस किए गए। केएसएनडीएमसी ने बताया कि भूकंप का …

बेंगलुरु। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गयी। केएसएनडीएमसी के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर महसूस किए गए।

केएसएनडीएमसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र जिले के विजयपुरा तालुक में बारातगी ग्राम पंचायत के इंगनल गांव के 1.2 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। केएसएनडीएमसी ने कहा कि, भूकंप की तीव्रता कम थी और इसके झटके भूकंप के केंद्र से 10-12 किलोमीटर की अधिकतम दूरी तक महसूस किए गए होंगे।

इसे भी पढ़ें-

पुणे में कंटेनर ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

 

संबंधित समाचार