बहराइच: एएसपी ग्रामीण ने देशी शराब की दुकानों का किया निरीक्षण, दी हिदायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। एएसपी ग्रामीण ने पुलिस टीम के साथ रानीपुर में संचालित देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मिलावटी शराब की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब के सेवन से लोग जान गंवा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले  रायबरेली में घटना हुई है। इसी को देखते हुए …

बहराइच। एएसपी ग्रामीण ने पुलिस टीम के साथ रानीपुर में संचालित देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मिलावटी शराब की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब के सेवन से लोग जान गंवा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले  रायबरेली में घटना हुई है। इसी को देखते हुए शासन ने देशी शराब की दुकान पर छापेमारी के निर्देश दिए हैं।

शासन के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार रानीपुर थाना क्षेत्र में संचालित देशी शराब की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने देशी शराब की गुणवत्ता जांची। रामवापुर चौराहे पर दुकान में शराब की गुणवत्ता देखी। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि कहीं भी मिलावटी शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। जहां शराब की बिक्री हुई, वहां के संचालक समेत अन्य पर कार्यवाई की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष सौरभ कुमार सुमन, उप निरीक्षक समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-IND vs WI: रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम से जुड़ेंगे शाहरुख खान और साई किशोर, घरेलू क्रिकेट में मचा चुके हैं धमाल

संबंधित समाचार