बिजनौर : आंख पर पट्टी बांधकर छत पर खेल रहा था मासूम, नीचे गिरकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। माकन की छत पर खेल रहा किशोर छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली शहर के मोहल्ला काजीपाडा निवासी निसार अहमद का सात …

बिजनौर, अमृत विचार। माकन की छत पर खेल रहा किशोर छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली शहर के मोहल्ला काजीपाडा निवासी निसार अहमद का सात वर्षीय इकलौता पुत्र जियान घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ आंख पर पट्टी बांधकर खेल रहा था। लुका-छिपी खेलते समय जियान छत से नीचे गिर गया। अचानक किसी के तेज गिरने की आवाज सुनकर परिजनों ने बाहर निकल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने देखा कि जियान लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मासूम जियान कक्षा दो में पढ़ता था। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

निसार अहमदने बताया कि छत पर रेलिंग नहीं बनवा पाया था। बच्चों को जब भी खेलते देखता था तो सोचा था कि जल्द रेलिंग बनवाऊंगा ताकि कोई घटना न घट सके। निसार ने बताया, वह पेशे से ड्राइवर है। किसी तरह रहने के लिए घर बनावा पाया था। ताकि पक्की छत के नीचे गुजर-बसर कर सका जाए।

ये भी पढ़ें…बिजनौर: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

संबंधित समाचार