अयोध्या: पुलिस ने चौकीदारों के साथ की अहम बैठक, यूपी चुनावों को लेकर किया गाइड…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने व आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए शनिवार को गोसाईगंज सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत एसएचओ केके मिश्र ने कोतवाली गोसाईगंज परिसर में चौकीदारों के साथ बैठक की। शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखें चौकीदार: पुलिस बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने चौकीदारों से कहा कि आगामी विधानसभा …

अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने व आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए शनिवार को गोसाईगंज सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत एसएचओ केके मिश्र ने कोतवाली गोसाईगंज परिसर में चौकीदारों के साथ बैठक की।

शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखें चौकीदार: पुलिस

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने चौकीदारों से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए और किसी प्रकार की अपराधिक घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। शरारती तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखें, जिससे उनके मंसूबों को ध्वस्त किया जा सके। पुलिस और पब्लिक के बीच मित्रता का भाव जगाएं और उन्हें निडर होकर अपनी बात कहने को प्रोत्साहित करें।

ये भी पढ़ें: 

अयोध्या: बाहुबलियों ने चुनाव में हमेशा मारा मैदान, रहे जेल के अंदर लेकिन बने ‘सिकंदर’

निष्पक्ष चुनाव कराने में चौकीदारों की है अहम भूमिका

चौकीदार पार्टियों के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किसी प्रकार के प्रलोभन में न आएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने चौकीदारों को सचेत रहने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी प्रत्याशी या उनके कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन कार्यकर्ता द्वारा दिया जाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। चौकीदार द्वारा प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ताओं की हर गतिविधि पर भी नजर रखी जाए। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा निष्पक्ष व सकुशल चुनाव सम्पन्न कराना है, जिसमें चौकीदारों की भूमिका अहम है।

ये भी पढ़ें: 

केजरीवाल बोले- पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनी तो सरकारी कार्यालयों में लगेगी सिर्फ इनकी तस्वीरें

संबंधित समाचार