फर्रूखाबाद में राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार, कहा- नहीं बनना चाहिए था पाकिस्तान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान बनना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने कहा कि क्योंकि वहां पर अल्पसंख्यकों, हिंदू, पारसी, सिख का उत्पीड़न हो रहा है। यूपी में अब गोली नहीं गोला भी बनेगा: राजनाथ श्री सिंह ने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के राजेपुर कस्बे में रविवार को आयोजित ‘मतदाता संवाद कार्यक्रम’ में …

फर्रुखाबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान बनना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने कहा कि क्योंकि वहां पर अल्पसंख्यकों, हिंदू, पारसी, सिख का उत्पीड़न हो रहा है।

यूपी में अब गोली नहीं गोला भी बनेगा: राजनाथ

श्री सिंह ने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के राजेपुर कस्बे में रविवार को आयोजित ‘मतदाता संवाद कार्यक्रम’ में यह बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब गोली नहीं, गोला भी बनेगा। उन्होंने कहा कि देश का रक्षा मंत्री होने के नाते मैंने यह फैसला किया कि ब्रह्मोस मिसाइल केवल दूसरे राज्यों में ही क्यों बननी चाहिए। ब्रह्मोस मिसाईल बननी चाहिए तो हिन्दुस्तान के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की धरती पर भी बननी चाहिए। अब उत्तर प्रदेश में केवल गोली नही बल्कि गोला भी बनेगा।

ये भी पढ़ें: UAE दौरे पर पहुंचे इजरायल के राष्ट्रपति, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस समेत शीर्ष अधिकारियों से की मुलाकात

संबंधित समाचार