लखनऊ: अमेजन के कर्मचारी ने ही वेयरहाउस से चुरा लिए थे तीन महंगे मोबाइल, हुई यह कार्रवाई…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बंथरा थानांतर्गत अमेजन शॉपिंग वेबसाइट के वेयर हाउस में गत 28 जनवरी की रात हुए चोरी के मामले को पुलिस ने सफल तरीके से अनावरण कर लिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे के अंदर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर …

लखनऊ। बंथरा थानांतर्गत अमेजन शॉपिंग वेबसाइट के वेयर हाउस में गत 28 जनवरी की रात हुए चोरी के मामले को पुलिस ने सफल तरीके से अनावरण कर लिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे के अंदर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल वेयर हाउस में काम करने वाले एक कर्मचारी ने ही तीन महंगे मोबाइल चुरा लिये थे।

लगभग चार लाख कीमत के थे मोबाइल

गिरफ्तार चोर सुशील पाल कानपुर के महाराजपुर थानांतर्गत खजुरिया गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई दिनों से अमेजन के वेयर हाउस में काम कर रहा था। उसे पूर्व से ही जानकारी थी कि किन डिब्बों में महंगे मो बाइल रखे जाते हैं। मौका देखते हए उसने तीन महंगे मो बाइल टपा दिये। जिनमें एक एप्पल आईफोन-12 व दो एप्पल आईफोन-13 शामिल हैं। इन तीनों मोबाइल की बाजार कीमत लगभग चार लाख रुपये है। वह इन तीनों मोबाइल को बाजार से कम कीमत पर बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे कटी बगिया के पास से धर दबोचा।

ये भी पढ़ें; उत्तराखंड में राजनीति के रंग: हरीश रावत ने खेली कबड्डी तो धामी पहुंचे फुटबॉल मैदान

संबंधित समाचार