मुरादाबाद : गटर में गिरने से शराबी मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत मजदूर मुंह के बल गटर में जा गिरा, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। मझोला के गांव रसूलपुर सुनवाती निवासी 41 वर्षीय शीशपाल मजदूरी करता था। माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसका विवाह नहीं हुआ था। रविवार सुबह काशी रामनगर चौकी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत मजदूर मुंह के बल गटर में जा गिरा, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। मझोला के गांव रसूलपुर सुनवाती निवासी 41 वर्षीय शीशपाल मजदूरी करता था। माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसका विवाह नहीं हुआ था। रविवार सुबह काशी रामनगर चौकी क्षेत्र के गांव भोला सिंह की मिलक में एक प्लॉट के पास गटर में ओंधे मुंह शीशपाल का शव मिला।

आसपास के लोगों ने पहचान कर उसके भाई ऋषिपाल को सूचना दी। जानकारी पर कुछ देर में काशीराम नगर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई ऋषिपाल ने पुलिस को बताया कि शीशपाल शराब पीने का आदी था। वह हमेशा शराब के नशे में रहता था। नशे में होने के कारण रविवार सुबह वह गटर में मुंह के बल गिर गया और उसकी मौत हो गई।

ऋषिपाल ने घटना को इत्तेफाकिया बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में भी शीशपाल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, इसलिए बिसरा संरक्षित कर लिया गया है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या अत्याधिक शराब पीने से युवक की मौत की बात सामने आई है। बिसरा की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मजदूर की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

संबंधित समाचार