बरेली: कम्युनिटी हेल्थ अफसर के खाते से उड़ाए 1.55 लाख
बरेली, अमृत विचार। साइबर ठग ने स्वास्थ्य अधिकारी के खाते से पेटीएम पर नंबर बदलवाने के नाम पर से करीब डेढ़ लाख की रकम उड़ा ली। ठग ने पांच बार में खाते से रकम निकाली। धोखाधड़ी का पता चलते ही अधिकारी ने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल की रिपोर्ट आने के बाद बारादरी …
बरेली, अमृत विचार। साइबर ठग ने स्वास्थ्य अधिकारी के खाते से पेटीएम पर नंबर बदलवाने के नाम पर से करीब डेढ़ लाख की रकम उड़ा ली। ठग ने पांच बार में खाते से रकम निकाली। धोखाधड़ी का पता चलते ही अधिकारी ने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल की रिपोर्ट आने के बाद बारादरी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बारादरी थाना क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर निवासी डा. चंचल अग्निहोत्री भुता प्राथमिक स्वास्थय केंद्र पर कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन लेनदेन के लिए वह पेटीएम एप का इस्तेमाल करते हैं। नंबर बदलवाने के लिए उन्होंने 2 नवंबर 2021 को एप पर दर्ज टोल फ्री नंबर पर फोन किया था। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने आवाज स्पष्ट न होने का बहाना बनाया और दूसरे नंबर से वापस फोन किया।
करीब 11:55 बजे पर जालसाज ने फोन किया और नंबर बदलने के नाम पर उनके भारतीय स्टेट बैंक स्थित खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद खाते से पहले तीन बार में 75 हजार रुपये गायब किए, जिनका ट्रांजेक्शन पेटीएम बैंक लिमिटेड में होना दिखाया गया। उसके बाद दो बार में 80 हजार की रकम जालसाज ने उड़ा ली। जिसका भुगतान राजस्थान स्थित एरोन फ्यू जर्नी इंटेमा नामक टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के खाते में किया गया।
