लखनऊ: कारोबारी से रंगदारी व अपहरण के प्रयास में सेवानिवृत्त डीएसपी समेत चार पर केस दर्ज…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विभूतिखंड कोतवाली में भवन निर्माण के कारोबारी ने रंगदारी मांगने व न देने पर अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए सेवानिवृत्त डीएसपी वाईपी सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शेष आरोपियों में गंगा विहार कॉलोनी निवासी अजय कुमार बघेल, नसीम व एक अन्य शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले …

लखनऊ। विभूतिखंड कोतवाली में भवन निर्माण के कारोबारी ने रंगदारी मांगने व न देने पर अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए सेवानिवृत्त डीएसपी वाईपी सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शेष आरोपियों में गंगा विहार कॉलोनी निवासी अजय कुमार बघेल, नसीम व एक अन्य शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्व में भी रंगदारी मांग चुके हैं आरोपी

पीड़ित कारोबारी ओमेक्स हाइट्स निवासी अनुज गुप्ता ने बताया कि पूर्व में भी आरोपियों द्वारा उनसे रंगदारी की मांग की गई थी, पर वे देने से इनकार करते रहे। इसी दौरान गत 24 जनवरी को वे बैंक जा रहे थे। इसी दौरान चारों आरोपी कार से आये और अपहरण का प्रयाय किया। अनुज जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से भाग निकले। इसके बाद उन्होंने थाने में मामले की जानकारी दी।

अनुज का आरोप है कि अजय बघेल ने उनकी एक करोड़ रुपये की रकम भी हड़प ली थी। इस मामले में नवंबर 2019 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पीड़ित कारोबारी की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा देखा जा रहा है, ताकि फुटेज प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

-डॉ आशीष मिश्रा, प्रभारी, विभूतिखंड कोतवाली

यह भी पढ़ें: बरेली: अब चुनाव बाद ही शुरू हो सकेगा सुभाषनगर पुल का निर्माण

संबंधित समाचार