आज का राशिफल। 31 जनवरी, 2022
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपको बड़े अधिकार प्रदान किए जा सकते हैं। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे। बिजनेस पार्टनर्स के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। अपने ऊपर विश्वास बनाकर रखें। सहकर्मियों के व्यवहार से आप प्रसन्न रहेंगे। वृष आज आय के स्रोत कम हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। आत्मविश्वास में …
मेष
आज कार्यक्षेत्र में आपको बड़े अधिकार प्रदान किए जा सकते हैं। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे। बिजनेस पार्टनर्स के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। अपने ऊपर विश्वास बनाकर रखें। सहकर्मियों के व्यवहार से आप प्रसन्न रहेंगे।
वृष
आज आय के स्रोत कम हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। आत्मविश्वास में कमी करने के कारण काम अधूरे छूट सकते हैं। कारोबार में अपेक्षाकृत कम बिक्री होगी। अपने दायित्वों के प्रति निष्ठावान रहें।
मिथुन
आज दांपत्य संबंधों में परेशानियां उभर के सामने आ सकती हैं। नए काम की शुरुआत करना आपके लिए उचित नहीं है। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। कुछ बुरे समाचार आपको सुनने को मिल सकते हैं। धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।
कर्क
आज माता-पिता का स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। आज काम को टालने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे।
सिंह
आज परिवार में प्रसंनता का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। किसी स्वास्थ्य समस्या को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। जॉब में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें।
कन्या
आज विद्यार्थियों को करियर में आगे बढ़ने के विकल्प मिलेंगे। आज आप स्वाध्याय में रुचि लेंगे। संतान को लेकर चिंता दूर होगी। निजी रिश्तों में प्रगाढ़ता और मजबूती का अनुभव करेंगे। कार्यशैली में बदलाव लाने के लिए दिन उत्तम है।
तुला
आज आय में निश्चितता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। करियर के मार्ग में आ रही रुकावटें दूर होंगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर हड़बड़ा सकते हैं। अपने स्वाभिमान का ध्यान रखते हुए ही लोगों से मदद लें। शाम को आपका मन अप्रसंन रहेगा।
वृश्चिक
आज जीवनसाथी के प्रति आकर्षित रहेंगे। जॉब को लेकर नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा। आपकी तर्कशक्ति की प्रशंसा होगी। कानूनी मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
धनु
आज अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। अति आत्मविश्वास में काम बिगड़ सकते हैं। प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। पड़ोसियों से कहासुनी हो सकती है।
मकर
आज भौतिक संसाधनों पर आप धन खर्च करेंगे। दिन आपके लिए काफी सुखद रहेगा। मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में साझेदारों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। नए मैत्री संबंध बन सकते हैं।
कुंभ
आज आयात-निर्यात से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। आंखों में दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। रात के समय यात्रा करने से बचें। ऑनलाइन ठगी का सामना करना पड़ेगा। घरेलू परेशानियों के उलझने के कारण आज कार्यक्षेत्र में ध्यान कम रहेगा।
मीन
आप जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको आज सफलता मिल सकती है। प्रेमी जन के साथ घूमने जा सकते हैं। करियर को लेकर नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। यदि आप शॉपिंग करना चाह रहे हैं तो आपको बड़ी छूट मिल सकती है।
