बाराबंकी: कार और ट्रक की आपस में हुई भिड़ंत, दो की मौत और तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। रविवार की रात ट्रक और कार की आमने-सामने हुई टक्कर में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हैदरगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। ट्रक में फंसी कार को क्रेन की मदद से काटकर निकाला गया। हैदरगढ़ कोतवाली …

बाराबंकी। रविवार की रात ट्रक और कार की आमने-सामने हुई टक्कर में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हैदरगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। ट्रक में फंसी कार को क्रेन की मदद से काटकर निकाला गया।

हैदरगढ़ कोतवाली के महराजगंज राजमार्ग पर किल्ला  मजरे अंसारी गांव के सामने रात करीब एक बजे रायबरेली से एक ट्रक रेलवे लाइन का एंगल लादकर आ रहा था।इसी दौरान सामने से  अचानक कार ट्रक के सामने आ गई, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा कार पर चढ़ गया और कार ट्रक में फंस गई।

ट्रक़ के अंदर फंसी कार में सवार कार चालक कोतवाली के नगर पंचायत हैदरगढ़ के घोसियाना वार्ड के निवासी तसव्वर( 30 )पुत्र बाबू व कार सवार अब्दुल अजीज (50) पुत्र अब्दुल मजीद निवासी घोसियाना वार्ड नगर पंचायत हैदरगढ़ की मौत हो गई।  कार में पीछे बैठे शब्बीर (35) पुत्र अली अहमद निवासी अहमदपुर थाना  जैदपुर  व मोहम्मद फैज (18 )पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी कस्बा जैदपुर व मोहम्मद इम्तियाज (22) पुत्र मोहम्मद रियाज निवासी शहरी थाना बदोसराय गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों व कोतवाली पुलिस ने क्रेन बुलवाकर ट्रक में  फंसी कार को काटकर  सभी को बाहर निकाला।  एंबुलेंस से कार पर सवार सभी को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया। जहां पर तसव्वर व अब्दुल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  शब्बीर, मोहम्मद फैज  व मोहम्मद इम्तियाज का इलाज चल रहा है। बीट दारोगा राकेश कुमार यादव ने बताया कि  मृतक और घायल शादी समारोह में खाना बनाने का कार्य करते थे। वह रायबरेली में शादी समारोह से खाना बनाकर वापस अपने घर आ रहे थे। ट्रक चालक भाग गया है ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिवारजन को बुलाकर पंचनामा भरवाया जा रहा है। उसके बाद पीएम कराया जाएगा।

पढ़ें- गोंडा: घने कोहरे के बीच हुई सड़क दुर्घटना, चार की मौत और 18 घायल…

संबंधित समाचार