वर्चुअल प्रचार : 500 रुपये दो, 1000 मैसेज कराओ
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना महामारी के चलते विस चुनाव में बड़ी रैलियों पर पूरी तरह रोक है। मतदान में सिर्फ 15 दिन बचे हैं। ज्यादा से ज्यादा वोटरों तक पहुंचने के लिए प्रत्याशियों के पास वर्चुअल माध्यम ही बचा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में अपनी जीत तय करने के लिए राजनैतिक दलों और नेताओं …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना महामारी के चलते विस चुनाव में बड़ी रैलियों पर पूरी तरह रोक है। मतदान में सिर्फ 15 दिन बचे हैं। ज्यादा से ज्यादा वोटरों तक पहुंचने के लिए प्रत्याशियों के पास वर्चुअल माध्यम ही बचा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में अपनी जीत तय करने के लिए राजनैतिक दलों और नेताओं की सोशल मीडिया पर निर्भरता बढ़ गई है। ऐसे में पीआर कंपनियां भी इस मौके को भुनाने में जुट गई है। आईटी कंपनियों द्वारा राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए डिजिटल इलेक्शन कैम्पेन के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें पांच सौ रुपये देने पर 1000 लोगों को मैसेज जैसे ऑफर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : कैंची से काटेंगे विरोधियों की पंतग, भरेंगे अपने ख्वाब में रंग
सोशल मीडिया पर ऑफर
विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकने वाले सभी नेता अपनी बात को आमजन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। चुनावी सभाओं पर चुनाव आयोग की रोक के बाद सोशल मीडिया पर तमाम आकर्षक ऑफर उपलब्ध हैं। एक कंपनी के संचालक ऋषभ अरोड़ा बताते हैं कि सोशल प्लेटफॉर्म पर पेज के फॉलोअर्स बढ़ाने के साथ पेज और पोस्ट को बूस्ट करने यानी उसकी पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रत्याशियों से कैंपेनिंग कराई जा रही है। बताया कि प्रति मैसेज के लिए 31 पैसा और 1000 कॉल के लिए 100 रुपये चार्ज किया जा रहा है।
दावेदारों-पार्टियों की मांग
सोशल मीडिया हैंडलर सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि इस बार चुनाव में दावेदारों ने वर्चुअल प्रचार, मतदाताओं का फीडबैक, वार्ड और ब्लॉक स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, बल्क व्हाट्सएप मैसेज भेजने, ऑफलाइन प्रचार संबंधी एप और सॉफ्टवेयर की मांग ज्यादा है। वहीं पार्टियों की तरफ से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने के लिए टेंपलेट डिजाइनिंग, प्रभावी प्रचार के लिए वीडियो क्रिएशन, फेसबुक लाइव एटिडिंग और मिस्ड कॉल नंबर की सुविधा मांगी जा रही है।
ये भी पढ़ें : सियासी मठों से बिछने लगे शतरंजी चौसर, कई जगह बागियों ने ठोकी ताल
