रायबरेली: अनुबंध न होने से 27 सड़कों के निर्माण पर लगा ब्रेक, जानें पूरा मामला…
रायबरेली। अनुबंध न होने से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 27 सड़कों के कार्यों पर ब्रेक लग गया है। जबकि आचार संहिता के दायरे में न आने वाले 14 मार्गों पर कार्य चल रहा है। 14 सड़कों का निर्माण 80 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इन सड़कों का चौड़ीकरण …
रायबरेली। अनुबंध न होने से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 27 सड़कों के कार्यों पर ब्रेक लग गया है। जबकि आचार संहिता के दायरे में न आने वाले 14 मार्गों पर कार्य चल रहा है। 14 सड़कों का निर्माण 80 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
इन सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होना है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मार्च तक यह सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी। गौरतलब है कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 41 सड़कों के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।
इसमें 14 सड़कों की संस्तुति पहले मिल चुकी है। इन सड़कों को दुरुस्त कराने में 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आचार संहिता के पहले ही इन सड़कों का टेंडर और अनुबंध पूरा होने के साथ पटरियों में मिट्टी भराई का काम शुरू करा दिया गया है।
जबकि27 सड़कों की संस्तुति बाद में आई है। इन सड़कों का टेंडर तो निकाला गया, लेकिन अनुबंध नहीं हो सका। इस वजह से इन सड़कों का काम आचार संहिता के बाद ही शुरू कराया जाएगा। इन 27 सड़कों को दुरुस्त कराने में 213 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
दो लाख से अधिक ग्रामीणों को मिलेगी राहत
सड़कों के दुरुस्त होने से दो लाख से ज्यादा ग्रामीणों को राहत मिलेगी। अभी इन सड़कों की हालत इतनी खराब है कि पैदल निकलने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें कोई सड़क ढाई मीटर तो कोई साढ़े तीन मीटर है। इन सड़कों का सौंदर्यीकरण करने के साथ ही ढाई मीटर वाली सड़क को 3.75 मीटर, जबकि तीन मीटर वाली सड़क को पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि मार्च तक 14 सड़कों का काम पूरा कर लिया जाएगा। आचार संहिता समाप्त होने के बाद शेष सड़कों का काम भी युद्धस्तर पर शुरू कराया जाएगा, ताकि लोगों को आने-जाने में राहत मिल सके।
41 में से 14 सड़कों पर काम चल रहा है। आचार संहिता के चलते 27 सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इन सड़कों का काम आचार संहिता के बाद ही शुरू हो पाएगा। वैसे 14 सड़कों पर कहीं मिट्टी भराई तो कहीं गिट्टी डाली जाती रही है। जल्द ही डामरीकरण का काम भी शुरू कराया जाएगा। -नूर आलम, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
पढ़ें- रायबरेली: शराब पीने से बीमार 35 लोग हुए डिस्चार्ज, दिलाई गई शपथ, जानें पूरा मामला…
