यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की पांचवीं लिस्ट, खुशी दुबे की मां को भी बनाया उम्मीदवार
लखनऊ। यूपी चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने आज सोमवार को 6 प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की। इस सूची में लखनऊ की तीन सीटों में समेत छह प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इस लिस्ट में खुशी दूबे की मां को गायत्री तिवारी का भी नाम शामिल है। कांग्रेस …
लखनऊ। यूपी चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने आज सोमवार को 6 प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की। इस सूची में लखनऊ की तीन सीटों में समेत छह प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इस लिस्ट में खुशी दूबे की मां को गायत्री तिवारी का भी नाम शामिल है।

कांग्रेस ने खुशी दूबे की मां को कल्याणपुर से टिकट दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने पुरवा से उरुषा राणा, लखनऊ पश्चिम से सहाना सिद्दीकी, लखनऊ उत्र से अजय श्रीवास्तव उर्फ अज्जु, लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी, लंभुआ से विनय विक्रम सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
क्या है कल्याणपुर सीट का इतिहास
कांग्रेस के अलावा, समाजवादी पार्टी ने भी खुशी की मां को टिकट देने का प्रस्ताव रखा था हालांकि उस वक्त उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। खुशी की मां को जिस कल्याणपुर विधानसभा सीट से टिकट मिला है वहां से फिलहाल भाजपा की नीलिमा कटियार विधायक हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की वजह से यह सीट सपा के खाते में गई थी।
यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: PM मोदी ने वर्चुअल रैली में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- यूपी में पांच साल पहले व्यापारी लुटता था…
