सीतापुर: सर्राफा दुकान से जेवरात से भरा डिब्बा उड़ा ले गए बाइक सवार उच्चके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामकोट/सीतापुर। रामकोट कस्बे में स्थित एक सर्राफा दुकान पर खरीददारी के बहाने पहुंचे एक उचक्के ने जेवर से भरा डिब्बा उठा लिया और अपने एक अन्य बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। व्यापारी कुछ समझ पाया, तब तक दोनों उचक्के भाग निकले। व्यापारी का कहना है कि डिब्बे में करीब चार लाख का जेवरात …

रामकोट/सीतापुर। रामकोट कस्बे में स्थित एक सर्राफा दुकान पर खरीददारी के बहाने पहुंचे एक उचक्के ने जेवर से भरा डिब्बा उठा लिया और अपने एक अन्य बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। व्यापारी कुछ समझ पाया, तब तक दोनों उचक्के भाग निकले। व्यापारी का कहना है कि डिब्बे में करीब चार लाख का जेवरात रखे थे। उसने पुलिस को भी सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

शहर कोतवाली इलाके के आवास विकास निवासी सर्राफा व्यापारी रामगोपाल त्रिवेदी की रामकोट में आभूषण की दुकान है। उनका कहना है कि रविवार की दोपहर बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग उनकी दुकान पर पहुंचे। उनका कहना है कि अज्ञात लोगों में से एक व्यक्ति आभूषण की दुकान पर आया, जबकि दूसरा बाइक पर ही सवार था। अज्ञात व्यक्ति ने आभूषण व्यापारी से आभूषण दिखाने के लिए कहा।

व्यापारी द्वारा दिखाए गए आभूषणों में से 12 सौ रुपए कीमत का एक लॉकेट खरीदा और पास में रखें आभूषण का डिब्बा उठाकर बाइक पर सवार होकर निकल गया। जब तक व्यापारी कुछ समझ पाया तब तक बाइक सवार गायब हो गए। व्यापारी ने बताया कि डिब्बे में करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण थे। जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपए होगी। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: अखिलेश के खिलाफ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री को बनाया उम्मीदवार, नामांकन करने पहुंचे बघेल

संबंधित समाचार