क्रिस्टियन एरिक्सन सात महीने बाद करेंगे मैदान पर वापसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। यूरोपीय चैंपियनशिप के एक मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने के कारण सात महीने तक खेल से दूर रहे डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन अब इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब ब्रेंटफोर्ड की तरफ से प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में वापसी करने के लिये तैयार हैं। एरिक्सन पिछले साल 12 जून को डेनमार्क और फिनलैंड के बीच …

लंदन। यूरोपीय चैंपियनशिप के एक मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने के कारण सात महीने तक खेल से दूर रहे डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन अब इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब ब्रेंटफोर्ड की तरफ से प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में वापसी करने के लिये तैयार हैं। एरिक्सन पिछले साल 12 जून को डेनमार्क और फिनलैंड के बीच कोपेनहेगेन में खेले जा रहे मैच के दौरान मैदान पर गिर गये थे। उन्होंने बाद में कहा था कि पांच मिनट तक उनमें जीवन के कोई लक्षण नहीं थे। वह मृतप्राय हो रखे थे।

Euro 2020: Update On Christian Eriksen's Health | EveryEvery

ये भी पढ़ें : पहले ही वनडे में बनेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड,1000वां ODI खेलेगी टीम इंडिया!

डेनमार्क के प्लेमेकर ने इस हादसे से उबरने के बाद लंदन के क्लब ब्रेंटफोर्ड के साथ मई में समाप्त होने वाले सत्र तक अनुबंध किया। इससे पहले वह ईपीएल में टोटेनहैम की तरफ से खेल चुके हैं जिसके बाद वह इटली के इंटर मिलान क्लब से जुड़ गये थे।

Euro 2020: We Got Christian Back, Denmark Team Doctor Recounts Harrowing  Moments After Eriksen Collapsed - EURO Cup 2021: टीम के डॉक्टर ने बताया  भयानक घटने का आँखों देखा हाल, एरिक्सन की

ये भी पढ़ें : ICC Under-19 World Cup : सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगा अफगानिस्तान

ब्रेंटफोर्ड के मैनेजर थामस फ्रैंक इससे पहले डेनमार्क की अंडर-17 टीम का कोच रहते हुए एरिक्सन को कोचिंग दे चुके हैं। उन्होंने कहा, ”हमने एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी को ब्रेंटफोर्ड से जोड़ा है। उसने सात महीनों से टीम के साथ अभ्यास नहीं किया है लेकिन खुद अच्छी तैयारी की। वह फिट है लेकिन उसे मैच फिट कराने की जरूरत पड़ेगी।”

Euro 2020: Update On Christian Eriksen'S Health

ये भी पढ़ें : Australian Open में इतिहास रचने के बाद राफेल नडाल बोले – उनके करियर की सबसे बड़ी वापसी

संबंधित समाचार