Tim Bresnan Announces Retirement: इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले ऑलराउंडर ने क्रिकेट से लिया संन्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंग्लैंड टीम के सदस्य रहे पूर्व ऑलराउंडर टिम ब्रेसनन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।ब्रेसनन के काउंटी क्लब वारविकशायर ने इस बात की पुष्टि की है। इसके साथ ही 36 वर्षीय ब्रेसनन के 20 साल के करियर पर विराम लग गया है। टिम ब्रेसनन ने खेल …

नई दिल्ली। इंग्लैंड टीम के सदस्य रहे पूर्व ऑलराउंडर टिम ब्रेसनन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।ब्रेसनन के काउंटी क्लब वारविकशायर ने इस बात की पुष्टि की है। इसके साथ ही 36 वर्षीय ब्रेसनन के 20 साल के करियर पर विराम लग गया है। टिम ब्रेसनन ने खेल के सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर कुल 142 मुकाबले खेले, जिसमें 23 टेस्ट कैप शामिल रहे। ब्रेसनन 2010-11 की एशेज सीरीज और टी20 विश्व कप 2010 में विजेता टीम का हिस्सा रहे।

घरेलू स्तर पर उन्होंने 2001-19 के दौरान यॉर्कशायर का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद पिछले दो सीजनों में ब्रेसनन ने वारविकशायर काउंटी के लिए क्रिकेट खेला। अब, 2022 में नई शुरुआत करने के लिए ब्रेसनन ने अब क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है।

England's T20 World Cup winners: 'Our approach was amateurish – it was three weeks of fun' | Sport | The Times

ब्रेसनन ने वारविकशायर काउंटी के मुताबिक, एक बयान में कहा, यह अविश्वसनीय रूप से मेरे लिए कठिन फैसला रहा। लेकिन सर्दियों में ट्रेनिंग के लिए लौटने के बाद मुझे लगा कि अब क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय है। मैंने अपने 21वें पेशेवर साल की तैयारी के लिए पूरे ऑफ सीजन में कड़ी मेहनत जारी रखी। लेकिन, गहराई से मुझे लगता है मैं उस स्टैंडर्ड तक नहीं पहुंच सकता, जो मैंने खुद के लिए और साथी खिलाड़ियों के लिए तय किए हैं।

टिम ब्रेसनेन का करियर
टिम ब्रेसनेन ने इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट, 85 वनडे और 34 टी20 मैच खेले। पूरे इंटरनेशनल करियर में वो चार अर्धशतक लगा पाए। वनडे में इस गेंदबाज ने 109 विकेट झटके, टेस्ट में ब्रेसनेन ने 72 विकेट निकाले। टी20 में ब्रेसनेन ने 24 विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट को भी अगर जोड़ दें ब्रेसनेन ने फर्स्ट क्लास में 575 विकेट लिए, लिस्ट में वो 316 विकेट झटकने में कामयाब रहे। वहीं टी20 में ब्रेसनेन ने 196 विकेट चटकाए। बल्लेबाजी में ब्रेसनेन 7128 फर्स्ट क्लास रन बनाए। लिस्ट ए में ब्रेसनेन के बल्ले से 3240 रन निकले और टी20 में वो 1748 रन बनाने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें…

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने पर हैरान हैं रिकी पोंटिंग, कहा- नए रिकॉर्ड बनाएंगे और तोड़ेंगे

क्रिस्टियन एरिक्सन सात महीने बाद करेंगे मैदान पर वापसी

संबंधित समाचार