बिजनौर : सड़क दुर्घटनाओं में दो भाइयों समेत तीन की मौत, एक घायल
बिजनौर/हल्दौर/नहटौर/अमृत विचार। सोमवार को नहटौर-झालू मार्ग दुर्घटनाओं के नाम रहा। इस सड़क पर हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टक के लिए भेजे हैं। …
बिजनौर/हल्दौर/नहटौर/अमृत विचार। सोमवार को नहटौर-झालू मार्ग दुर्घटनाओं के नाम रहा। इस सड़क पर हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टक के लिए भेजे हैं। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पहली घटना हल्दौर क्षेत्र में नहटौर-झालू मार्ग की है। बताया गया कि गांव छीबरी निवासी अरशद (20) पुत्र अहसान अपने छोटे भाई शरहान (18) को साथ लेकर बाइक से बिजनौर की ओर जा रहे थे। करीब तीन बजे गांव बिलाई मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अरशद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शरहान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरशद के शव को मोर्चरी में तथा घायल शरहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताते हैं कि उपचार के बाद शरहान ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी ओर आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मोके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक व मृतकों की बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी घटना नहटौर क्षेत्र में करीब साढ़े तीन बजे नहटौर-झालू पर रुखडियों गांव के पास हुई। नहटौर के मोहल्ला सराय रजब अली निवासी अबरार (18) पुत्र शकील व उवैस (19) पुत्र अबरार बाइक पर किसी काम से बिजनौर जा रहे थे। बताया गया कि जब वह बिजनौर मार्ग स्थित गांव रुखडियो के पास पहुंचे तो किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इससे उनकी बाइक सामने से आ रही फार्च्यूनर कार से टकरा गई। टक्कर लगने पर फार्च्यूनर तो अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई, जबकि उसके पीछे आ रही स्विफ्ट कार बाइक से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना में एक बाइक सवार काफी ऊंचाई तक उछलकर नीचे गिरा।
घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कार व बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मार्ग पर जाम की स्थिति बनी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची को घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां अबरार को मृत घोषित कर दिया और उवैस की हालत नाजुक देख उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया व यातायात सुचारू कराया।
