बहराइच: पति से विवाद के बाद पत्नी ने सरयू में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
बहराइच। जिले के चौकसाहार माफी गांव निवासी युवक ने पत्नी से जल्दी खाना बनाने की बात कही। इसके बाद मजदूरी के लिए चला गया। पत्नी ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। गोताखोर महिला की तलाश कर रहे हैं। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चौकसाहार के मजरा माफी गांव निवासी राकेश पासवान श्रमिक है। प्रतिदिन वह …
बहराइच। जिले के चौकसाहार माफी गांव निवासी युवक ने पत्नी से जल्दी खाना बनाने की बात कही। इसके बाद मजदूरी के लिए चला गया। पत्नी ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। गोताखोर महिला की तलाश कर रहे हैं। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चौकसाहार के मजरा माफी गांव निवासी राकेश पासवान श्रमिक है। प्रतिदिन वह मेहनत मजदूरी के लिए जाता है।
सोमवार सुबह वह पत्नी सुद्धि देवी से जल्दी खाना बनाने की बात कही। जल्दी खाना बनाने को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद राकेश बिना खाना खाए ही मजदूरी के लिए चला गया। कुछ देर बाद सिद्धि देवी पास में बहने वाली सरयू नदी के तट पर पहुंची। उसने नदी में छलांग लगा दी।
आसपास के लोगों ने पति को सूचना दी। पति मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस को घटना से अवगत कराया। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला का पता नहीं लग सका है।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: चाचा शिवपाल ने नामांकन के बाद अखिलेश को दिया आशीर्वाद, कही यह बड़ी बात…
