IND vs WI: अहमदाबाद पहुंची टीम इंडिया, 6 फरवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी वनडे सीरीज
अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य छह फरवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए यहां पहुंच गए हैं। सभी खिलाड़ियों ने रविवार और सोमवार के बीच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश किया। ये भी पढ़ें : क्रिस्टियन एरिक्सन सात महीने बाद करेंगे मैदान पर …
अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य छह फरवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए यहां पहुंच गए हैं। सभी खिलाड़ियों ने रविवार और सोमवार के बीच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश किया।
ये भी पढ़ें : क्रिस्टियन एरिक्सन सात महीने बाद करेंगे मैदान पर वापसी
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बताया, ”वे तीन दिन तक पृथकवास में रहेंगे।” रोहित शर्मा इस श्रृंखला के दौरान पहली बार भारत की सीमित ओवरों की टीम के नियमित कप्तान के रूप में उतरेंगे। वह पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका नहीं जा पाए थे। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को अहमदाबाद के लिए अपनी रवानगी की तस्वीर पोस्ट की थी। वह विमान में शिखर धवन के साथ बैठे थे।
ये भी पढ़ें : ICC Under-19 World Cup : सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगा अफगानिस्तान
स्पिनर कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को पहली बार टीम में जगह मिली है। कोविड-19 के जोखिम को देखते हुए बीसीसीआई ने तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के आयोजन स्थल की संख्या घटाकर दो कर दी है। तीनों टी20 कोलकाता में खेले जाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला जीतने के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें :
Ind Vs Wi, T20 Series: फिटनेस टेस्ट में फेल हुए शिमरोन हेटमायर, भारत दौरे की टीम से बाहर
IND vs WI : पहले ही वनडे में बनेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड,1000वां ODI खेलेगी टीम इंडिया!
