बहराइच: मानव तस्करी गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा नगर में सोमवार को पुलिस ने अंतर्जनपदीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। मौके से तीन महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी के निर्देश पर सोमवार को नानपारा पुलिस नगर क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग …

बहराइच। नानपारा नगर में सोमवार को पुलिस ने अंतर्जनपदीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। मौके से तीन महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी के निर्देश पर सोमवार को नानपारा पुलिस नगर क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव की देखरेख में कोतवाल भानु प्रताप सिंह, उप निरीक्षक रवि कुमार यादव, प्रमोद कुमार, एसएसबी 42वीं वाहिनी के जवान और एनजीओ टीम के सदस्य नगर के सआदत इंटर कालेज पहुंची।

यहां पर मानव तस्करी के बारे में कुछ लोग बात कर रहे थे। पुलिस ने सभी को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ की गई तो सभी ने मानव तस्करी की बात स्वीकार की। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मानव तस्करी गिरोह में शामिल होने पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मानव तस्करी के सभी आरोपियों को भेजा गया जेल

इनमें तीन महिला समेत चार लोग शामिल हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि अपराधियों की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र के नौरंगपुर गांव निवासी ऊषा देवी पत्नी सुरेंद्र, रूपईडीहा के मकनपुर गांव निवासी लक्ष्मी उर्फ शांति पत्नी सीताराम, कोतवाली देहात के बेरिया गांव निवासी कुसुमा पत्नी लच्छी राम और श्रावस्ती जिला के गिलौला निवासी सुधा पत्नी संतोष शामिल हैं।

पूर्व में भी कर चुके हैं मानव तस्करी

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने बताया कि गिरोह में शामिल महिलाएं पूर्व में भी मानव तस्करी का काम कर चुकी हैं। यह सभी नेपाल से युवतियों की तस्करी कर खाड़ी देशों में बिक्री करती है।

यह भी पढ़ें: 

लखनऊ में अभाविप ने निकाला मार्च, कहा- शिक्षण संस्थानों में जबरन धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं…

संबंधित समाचार