अमरोहा : गार्ड को बंधक बनाकर साढ़े चार लाख लूटे, मचा हड़कंप
अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। बदमाशों ने हाइवे किनारे बुलट शोरुम के गार्ड को बंधक बनाकर 4.70 लाख रुपये लूट लिए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अमरोहा के आवास विकास कालोनी निवासी आदित्य सिंह की गजरौला थाना क्षेत्र के सलारपुर कलां के निकट …
अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। बदमाशों ने हाइवे किनारे बुलट शोरुम के गार्ड को बंधक बनाकर 4.70 लाख रुपये लूट लिए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
अमरोहा के आवास विकास कालोनी निवासी आदित्य सिंह की गजरौला थाना क्षेत्र के सलारपुर कलां के निकट हाइवे किनारे अदविका नाम से बुलट बाइक का शोरुम है। जलालपुर कलां निवासी ओमवीर सिंह शोरुम पर सुरक्षा गार्ड तैनात है। शोरुम के पीछे पूर्व की दिशा में नई कालोनी बसाई जा रही है। जबकि, दक्षिण में बाउंड्री भरा प्लाट है। रविवार की रात गार्ड ओमवीर सिंह शोरुम की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर था।
जानकारी के अनुसार आदित्य सिंह उनको सुरक्षा गार्ड ओमवीर सिंह ने रविवार की रात सवा तीन बजे कॉल की। उसने बताया कि रात डेढ़ बजे पीछे दीवार फांदकर आए तीन बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने ग्लैंडर से शोरूम का पीछे की दिशा में लगा शटर काटा और उसमें दाखिल हो गए। शोरूम के अंदर स्थिरत कार्यालय का ताला भी ग्लैंडर से काट दिया। लूट की जानकारी मिलते ही कुछ देर बाद वह शोरूम में आए। उन्होंने देखा कि शोरूम का पीछे का शटर और कार्यालय का ताला भी ग्लैंडर से कटा हुआ था।
कार्यालय में रखा जाने वाला डिजिटल लॉकर जंगल में पड़ा मिला और उसमें रखी 4.70 लाख रुपये की नकदी बदमाश ले गए। इसके अलावा बदमाशों ने शोरूम में रखे हेलमेट, जैकेट और जूतों पर भी हाथ साफ कर दिया। शोरूम स्वामी ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, सुरक्षागार्ड से भी पूछताछ की जा रही है।
